कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बीईओ का हुआ अविस्मरणीय विदाई समारोह

खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार का जनपद से स्थानांतरण होने के कारण आज विकासखंड सरवनखेड़ा बीआरसी में विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह भी उपस्थित रहे।

Story Highlights
  • खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार का जनपद से स्थानांतरण होने पर बीआरसी केंद्र सरवनखेड़ा में आयोजित किया गया विदाई समारोह
अमन यात्रा, सरवनखेड़ा। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार का जनपद से स्थानांतरण होने के कारण आज विकासखंड सरवनखेड़ा बीआरसी में विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह भी उपस्थित रहे। बारिश होने के उपरांत भी अनेकों शिक्षक शिक्षिकाएं भीगते हुए अपने प्रिय खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार के विदाई समारोह में उपस्थित हुए।
इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी की ब्लॉक में घटित स्मृतियों को साझा किया जिससे वातावरण अत्यंत ही भावुक हो गया। सभी शिक्षकों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। इस समस्त कार्यक्रम के आयोजन का श्रेय समस्त एआरपी, समस्त संकुल प्रभारियों एवं अनुदेशकों को जाता है।
sarvan
खंड शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण सीतापुर जनपद के लिए हुआ है। सरवनखेड़ा विकासखंड में इन्होंने 1 जुलाई 2022 को कार्यभार ग्रहण किया था इनका कार्यकाल बहुत ही बेहतरीन एवं सराहनीय रहा, सभी शिक्षक उनके कार्यों से खुश थे।
SUNIT AD
विज्ञापन
उनके स्थानांतरण होने से शिक्षक मायूस नजर आए। इस मौके पर एआरपी संजय कुमार शुक्ला सौरभ यादव अरुण दीक्षित रूचिर मिश्रा लालचन्द्र सिंह ऋषभ बाजपेई पुष्पेंद्र यादव राहुल सिंह राठौर शैलेश त्रिपाठी चंद्र वीरपाल निरुपम तिवारी देवेंद्र सिंह प्रीती त्यागी रविंद्र द्विवेदी सरिता मिश्रा धर्मेंद्र सिंह चौहान विनय शर्मा सुरेश सिंह चौहान उत्तम प्रकाश दीपमाला शिल्पा पालीवाल विपिन त्रिवेदी आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button