कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अमरौधा : महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा कठोर कार्यवाही का ऐलान

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अमरौधा कस्बा स्थित प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर परिसर में श्रावण मास में लगने वाले मेले में होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए रविवार को चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार वर्मा द्वारा गांव गांव पोस्टर के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गई तथा अवहेलना करने पर कड़ी कार्यवाही की बात भी कही गई।

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अमरौधा कस्बा स्थित प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर परिसर में श्रावण मास में लगने वाले मेले में होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए रविवार को चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार वर्मा द्वारा गांव गांव पोस्टर के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गई तथा अवहेलना करने पर कड़ी कार्यवाही की बात भी कही गई।

SUNIT AD
विज्ञापन

बताते चलें कि अमरौधा कस्बा स्थित प्राचीन महाकालेश्वर मन्दिर में विगत कई वर्षों से श्रावण मास के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाता है।जहां पर दूरदराज के हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इसी के चलते मेले की सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में रविवार को चौकी प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा ने क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर पोस्टर लगवाए तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास में श्रद्धालुओं का आवागमन अधिक होता है।ऐसे में मंदिर परिसर में किसी भी मालवाहक वाहन जैसे ट्रैक्टर,लोडर आदि से सवारियों को लाना,ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।नियम की अवहेलना करने पर संबंधित माल वाहक स्वामी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

AD
Back to top button