उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

विवाहिता हत्या मामला : 7 लोगो के खिलाफ  मामला पंजीकृत, पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी

मृतक महिला के पिता ने पुत्री के ससुराली जनो पर अतिरिक्त दहेज की मांग ना पूरी होने पर पुत्री को मारकर फांसी के फंदे पर टांग देने का आरोप लगाते हुए ससुराली जनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में 7 लोगो के खिलाफ  मामला पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

अमन यात्रा, शिवली कानपुर देहात। मृतक महिला के पिता ने पुत्री के ससुराली जनो पर अतिरिक्त दहेज की मांग ना पूरी होने पर पुत्री को मारकर फांसी के फंदे पर टांग देने का आरोप लगाते हुए ससुराली जनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में 7 लोगो के खिलाफ  मामला पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। कानपुर नगर मसवानपुर निवासी गुलशेर पुत्र लाल मोहम्मद ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 29 मार्च 2020 को शिवली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखुपुर निवासी नफीस पुत्र रफीक के साथ दान दहेज के साथ पुत्री का विवाह किया था। पुत्री के ससुरारीजन शादी के कुछ महीने बाद ही पुत्री को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

SUNIT AD
विज्ञापन

काफी समझाने के बाद भी पुत्री के ससुरारी जनों ने अपना रवैया नहीं बदला और आए दिन पुत्री के साथ मारपीट करने लगे। जिसमें पुत्री के ससुराली जन पति नफीस , अनीश , मोबीस पुत्रगण रफीक व ननद नफीसा पत्नी फिरोज , हसीना पत्नी अनीस ,  सास रहमती पत्नी रफ़ीक , ससुर रफ़ीक दान दहेज के बाद भी अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये  लाने का दबाव बनाते हुए उसके साथ मारपीट करते थे। मायके जनो ने बताया कि दिन मंगलवार को पता चला कि ससुराली जनों ने पुत्री को मारकर टांग दिया है।

ये भी पढ़े-   नाबालिक बहन के साथ छेड़छाड़ करने पर भाई के मना करने पर भाई के साथ गाली गलौज,मारपीट करने संबंधी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक महिला के पिता ने शिवली कोतवाली पहुंचकर 7 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाल जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button