कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड संगठन के जिला सचिव पद पर अशोक कुमार अवस्थी व कोषाध्यक्ष पद पर राम शंकर गुप्त को नामित किया गया

उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड संस्था की जनपद कानपुर देहात में गतिशीलता बढ़ाने के लिए जिला मुख्यायुक्त सीता यादव के द्वारा दो पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रेषित किए गए हैं जिसके अनुसार बाघपुर इंटर कॉलेज बाघपुर जनपद कानपुर देहात के पूर्व शिक्षक अशोक कुमार अवस्थी को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है

अमन यात्रा, अकबरपुर । उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड संस्था की जनपद कानपुर देहात में गतिशीलता बढ़ाने के लिए जिला मुख्यायुक्त सीता यादव के द्वारा दो पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रेषित किए गए हैं जिसके अनुसार बाघपुर इंटर कॉलेज बाघपुर जनपद कानपुर देहात के पूर्व शिक्षक अशोक कुमार अवस्थी को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि जिला कोषाध्यक्ष पद पर श्री राम रतन गुप्त औद्योगिक एवं कृषि इंटर कॉलेज झींझक कानपुर देहात के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य राम शंकर गुप्त की नियुक्ति की गई है।

SUNIT AD
विज्ञापन

इस अवसर पर उपस्थित उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेशीय संरक्षक रवि शंकर त्रिपाठी ने नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शुभकामना व्यक्त की हैं और विश्वास व्यक्त किया है कि जनपद कानपुर देहात में संगठन नई ऊंचाइयों को छुयेगा तथा गितविधियों में भी बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियां प्रादेशिक मुख्य आयुक्त के निर्देश पर की गई हैं।

Related Articles

AD
Back to top button