कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुखरायां : राजस्व निरीक्षक की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत

पुखरायां कस्बे के अब्दुल कलाम नगर मीरपुर निवासी एक 70 वर्षीय अवकाश प्राप्त राजस्व निरीक्षक की शनिवार दोपहर कस्बे के पटेल चौक के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु हो गई।

Story Highlights
  • सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां।  पुखरायां कस्बे के अब्दुल कलाम नगर मीरपुर निवासी एक 70 वर्षीय अवकाश प्राप्त राजस्व निरीक्षक की शनिवार दोपहर कस्बे के पटेल चौक के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुखरायां कस्बे के पटेल चौक निवासी गिरीश कुमार शुक्ला पुत्र रघुनंदन प्रसाद शुक्ला उम्र करीब 70 वर्ष कुछ वर्षों पूर्व राजस्व निरीक्षक के पद से अवकाश प्राप्त होकर राजपुर कस्बा स्थित दमनपुर में अपने निजी ईंट भट्ठे का कामकाज संभालते थे।

शनिवार दोपहर वह घर से किसी कार्य हेतु निकले थे कि तभी करीब साढ़े बारह बजे के आसपास कस्बा स्थित पटेल चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।आनन फानन में उन्हे उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं सूचना मिलने पर एस आई चरन सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा जांच पड़ताल शुरू की।

a1

तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।वहीं घटना की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button