कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नेशनल इन्टर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक

प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तहत पुखरायां कस्बे में भोगनीपुर कोतवाली महिला सुरक्षा टीम द्वारा शुक्रवार को तीन दिवसीय अभियान के तहत स्कूल कॉलेज तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं,बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तहत पुखरायां कस्बे में भोगनीपुर कोतवाली महिला सुरक्षा टीम द्वारा शुक्रवार को तीन दिवसीय अभियान के तहत स्कूल कॉलेज तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं,बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

IMG 20230811 WA0039

इस अवसर पर उन्हे सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करने के लिए भोगनीपुर महिला सुरक्षा दल द्वारा पुखरायां कस्बे के मुख्य चौराहे तथा नेशनल इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर एस आई उमा यादव ने महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि अगर स्कूल कॉलेज,बाजार आते जाते समय कोई मनचला,शोहदा उन्हे छेड़ता है तो इसमें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं।महिलाएं बालिकाएं टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।उन्हे तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि वूमेन पावर लाइन के लिए 1090 डायल करें।वहीं आपातकालीन पुलिस सेवा के लिए 112, महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098, एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 तथा साइबर संबंधी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।इसके अलावा थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है।जहां पर महिला अधिकारी तथा कर्मचारी हमेशा मौजूद रहते हैं।महिलाएं बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी समस्या से अवगत करा सकतीं हैं।इस मौके पर महिला कांस्टेबल दीपा बादाम तथा रजनी परमार भी मौजूद रहीं।

Related Articles

AD
Back to top button