कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सीएलडी इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में मंगलवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।मीनापुर गांव स्थित सीएलडी इंटर कॉलेज में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में मंगलवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।मीनापुर गांव स्थित सीएलडी इंटर कॉलेज में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।

IMG 20230905 WA0011

इस अवसर पर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आवाहन किया गया।मलासा विकासखंड के मीनापुर गांव स्थित सीएलडी इंटर कॉलेज में मंगलवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संस्थापक धर्मपाल सिंह एवं संस्थापिका श्रीमती राजमती ने पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलित कर किया।तत्पश्चात बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों एवं पोस्टरों के माध्यम से शिक्षकों को बधाई दी तथा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर भी प्रकाश डाला।वहीं इस अवसर पर प्रबंध समिति द्वारा शिक्षक,शिक्षिकाओं को पुरस्कार भेंट कर उनका सम्मान किया गया।मौजूद शिक्षक,शिक्षिकाओं तथा बच्चों को संबोधित करते हुए संस्थापक धर्मपाल सिंह ने कहा कि एक छात्र के जीवन पर उनके शिक्षक का बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है।

IMG 20230905 WA0012

इसके साथ ही शिक्षक देश के भविष्य छात्रों के साथ साथ राष्ट्र के निर्माण का मार्ग भी तैयार करते हैं।राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान को स्वीकार करने और उनको सम्मान देने के लिए ही शिक्षक दिवस मनाया जाता है।इस मौके पर सह संस्थापक चंद्रपाल सचान,प्रबंधक प्रदीप सिंह,प्रधानाचार्य अशोक कुमार,उपप्रधानाचार्य जमील मोहम्मद,कमल कुमार सचान,स्वाती सचान,गोविंद सिंह,विनय सचान,दीपक कुमार,सत्यम,आकाश सचान,उत्कर्ष पटेल,अजीत सचान,महेंद्र कुमार,रिया,आंशी, मोना,साक्षी,दर्शिका,प्रतिभा, आकांक्षा,विधि,सरनाम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button