कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डेरापुर: जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 97 शिकायतों में 04 का मौके पर हुआ निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से तहसील डेरापुर में जनसुनवाई कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय करने के निर्देश दिए।

Story Highlights
  • प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय अधिकारी करें निस्तारण : जिलाधिकारी

ब्रजेंद्र तिवारी, कानपुर देहात। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से तहसील डेरापुर में जनसुनवाई कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय करने के निर्देश दिए।

IMG 20230916 WA0014

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में समय से आकर जन समस्याएं सुनें तथा उनका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराना सुनिश्चित करें, जिससे कि पुनः शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो।

IMG 20230916 WA0008

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिलास्तरीय समाधान दिवस में कुल 97 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इन शिकायतों में सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग की 35, पुलिस 17, खण्ड विकास अधिकारी 16, विद्युत 8, बीएसए 3, पूर्ति 2, सहकारिता व सिंचाई 1-1 तथा अन्य 10 शिकायतें प्राप्त हुई।

वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल में प्राप्त शिकायतों का भी समय से निस्तारण गुणवत्तापूर्ण किया जाये तथा शिकायतकर्ता से शिकायत के निस्तारण का फीडबैक अवश्य लिया जाये। शिकायत के डिफाल्टर की श्रेणी में जाने से पहले ही उसका निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाये। वहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

IMG 20230916 WA0010

तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी डेरापुर शालिनी उत्तम, डीएफओ एके द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी डेरापुर, जिला विकास अधिकारी, पीडी, डीसी मनरेगा, तहसीलदार डेरापुर, बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीसी मनरेगा आदि जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button