खड्ड में गिर जाने के चलते अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
अकबरपुर कस्बा निवासी एक 45 वर्षीय अधेड़ कार सवार को बुधवार सुबह कार पीछे की ओर रिवर्स करते समय अचानक खड्ड में गिर जाने के चलते आई गंभीर चोटों के कारण उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ब्रजेंद्र तिवारी, कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बा निवासी एक 45 वर्षीय अधेड़ कार सवार को बुधवार सुबह कार पीछे की ओर रिवर्स करते समय अचानक खड्ड में गिर जाने के चलते आई गंभीर चोटों के कारण उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड नंबर 19 निवाती मोहाल निवासी रमन पुत्र इब्राहीम उम्र करीब 45 वर्ष बुधवार सुबह करीब 8.45 बजे कस्बा स्थित पुल के आगे कानपुर रोड पर बैंगन आर कार को पीछे की ओर रिवर्स कर रहा था कि अचानक कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंचे एस आई राकेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की विधिक कार्यवाही की।तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



