कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

हम अपने माता – पिता का कैसा सम्मान करें यह सीखें सांसद देवेंद्र सिंह से :  प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

भारतवर्ष की स्वाधीनता के अमृत काल में युग दृष्टा एकात्मक मानववाद दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल की जयंती 25 सितंबर को मनाई गई सांसद देवेंद्र सिंह भोले की माता स्वर्गीय कनक रानी की सप्तम पुण्यतिथि पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी राज्य मंत्री असीम अरुण सुब्रत पाठक राम शंकर कठेरिया का भव्य स्वागत कंचौसी में किया गया।

Story Highlights
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 11 हजार वयोवृद्ध किए गए सम्मानित 
  • सांसद की माता जी की सप्तम पुण्य तिथि पर भाजपाइयों का जमावड़ा 

सुशील त्रिवेदी , कानपुर देहात। भारतवर्ष की स्वाधीनता के अमृत काल में युग दृष्टा एकात्मक मानववाद दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल की जयंती 25 सितंबर को मनाई गई सांसद देवेंद्र सिंह भोले की माता स्वर्गीय कनक रानी की सप्तम पुण्यतिथि पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी राज्य मंत्री असीम अरुण सुब्रत पाठक राम शंकर कठेरिया का भव्य स्वागत कंचौसी में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कानपुर देहात बॉर्डर ककवन नदी पर जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला पूनम शंखवार श्याम मोहन दुबे बब्बन शर्मा द्वारा भव्य स्वागत किया गया सांसद देवेंद्र सिंह भोले की माता स्वर्गीय कनक रानी की समाधि स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल सांसद राम शंकर कठेरिया विधायक पूनम संखवार द्वारा पुष्प अर्पित किए गए इसके बाद संसद के माता-पिता की मूर्ति पर पुष्पमाला अर्पण किया स्वर्गीय माता जी की सप्तम निर्माण दिवस पर 11000 से अधिक वृद्धो का सम्मान अंग वस्त्र पहनकर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किया गया।

IMG 20230925 WA0026

अपने संबोधन में सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा पंडित दीनदयाल दयाल जयंती के अवसर पर हमारी माता का सत्यम निर्माण दिवस भी है वृद्धो के सम्मान के लिए हम यह कार्यक्रम कर रहे हैं इसमें 11000 से अधिक वृद्ध का सम्मान अंग वस्त्र पहनकर कर रहे हैं क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेताओं का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है जबकि अन्य पार्टियों का उद्देश्य अपने कुनबे को मजबूत करना है।

FB IMG 1695643672617

कांग्रेस सपा बसपा की सरकार ने जब जब आयी इन्होंने देश व प्रदेश को लूट जमकर भ्रष्टाचार किया मोदी योगी की सरकार पारदर्शिता के साथ जनता की सेवा कर रही है प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा सांसद देवेंद्र सिंह भोला द्वारा उनकी माता स्वर्गीय कनक रानी के सप्तम निर्माण दिवस पर भव्य कार्यक्रम देखकर हमें प्रेरणा लेनी चाहिए हम अपने माता-पिता का कैसे सम्मान करें जब हम अपने माता-पिता का सम्मान करेंगे तो निश्चित ही हम प्रगति के रास्ते पर बढ़ेंगे इतनी भारी संख्या में प्रत्येक बूथ से आए वृद्ध को देखकर हम अभिभूत हैं हम उनको नमन एवं वंदन करते हैं चौधरी ने कहा भाजपा पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है जिसका मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति का विकास करना सपा बसपा कांग्रेस की सरकार जब-जब प्रदेश एवं देश में आई देश प्रदेश के हालात बिगड़े भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंचा भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में अपराधियों की कब्र खुद रही है भू माफिया भूमिगत है।

IMG 20230925 WA0024

केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना आयुष्मान योजना किसान सम्मन निधि प्रधानमंत्री आवास योजना स्वच्छ पेयजल योजना प्रधानमंत्री सड़क योजना जैसी दर्जनों योजनाएं हैं जो उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जा रही है जनता में भरपूर आशीर्वाद दे रही है आगे आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की शत प्रतिशत जीतने जा रही है प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल का बड़ी माला के साथ स्वागत सांसद देवेंद्र सिंह भोले डॉक्टर सतीश शुक्ला राजू सिंह विकास भोले के द्वारा किया गया।

IMG 20230925 WA0025

इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला सांसद सुब्रत पाठक राम शंकर कठेरिया नीरज रानी विधायक पूनम शंखवार सरोज कुरील अरुण पाठक डॉक्टर सतीश शुक्ला राजू सिंह विकास भोले स्वप्निल वरुण दिनेश राय राजेश तिवारी विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी निर्मला संखवार दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह उत्तर जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ग्रामीण जिला अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा सुरेश अवस्थी आकाश सिंह आदि रहे।

Related Articles

AD
Back to top button