औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

चेयरमैन मुहम्मद अनवर ने नगर के विकास के लिए विधायक को दिया मांग पत्र

जिले के सबसे प्राचीन व ऐतिहासिक नगर पंचायत फफूंद में विकास कार्यों की मांग करते हुए अध्यक्ष मुहम्मद अनवर कुरैशी ने विधायक प्रदीप यादव को विभिन्न विकास कार्यों हेतु एक पत्र सौंपा।

Story Highlights
  • चेयरमैन मुहम्मद अनवर कुरैशी ने दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव को सौंपा मांगपत्र

वीर सिंह, फफूंद/औरैया : जिले के सबसे प्राचीन व ऐतिहासिक नगर पंचायत फफूंद में विकास कार्यों की मांग करते हुए अध्यक्ष मुहम्मद अनवर कुरैशी ने विधायक प्रदीप यादव को विभिन्न विकास कार्यों हेतु एक पत्र सौंपा। जिसमे नगर के विभिन्न हिस्सों चौराहों पर यात्री प्रतीक्षालय, सौर ऊर्जा लाइटों, नगर वासियों की अरसे से एक चिल्ड्रन पार्क और नगर के सबसे व्यस्त सड़क मार्ग बायपास रोड होते हुए करही मार्ग तक एक नाला निर्माण कार्य कराने की क्षेत्रीय विधायक से मांग की है।

जिसको लेकर विधायक प्रदीप यादव ने चेयरमैन मुहम्मद अनवर कुरैशी को आश्वस्त किया जल्द ही उनके द्वारा की गई मांगों को जल्द पूरा करने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष सपा,चेयरमैन मुहम्मद अनवर कुरैशी, नगर अध्यक्ष सपा मुन्ना सिद्दीकी,वसीम प्रधान,राजू यादव प्रधान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button