कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

होमगार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, डायल 112 में था तैनात

राजपुर थाना क्षेत्र के अनवा गांव में सोमवार सुबह डायल 112 में तैनात एक होमगार्ड का गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा पाए जाने पर ग्रामीणों में सनसनी फ़ैल गई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। राजपुर थाना क्षेत्र के अनवा गांव में सोमवार सुबह डायल 112 में तैनात एक होमगार्ड का गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा पाए जाने पर ग्रामीणों में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनवां गांव निवासी 42 वर्षीय डायल 112 में तैनात होमगार्ड राजपाल सिंह पुत्र रामबाबू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देख ग्रामीणों में सनसनी फ़ैल गई।घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

थाना प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या फांसी लगाने से मृत्यु का पता चला है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का सही कारण पता लग सकेगा।जांचकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button