उत्तरप्रदेश

बलिया गोलीकांड: धीरेंद्र सिंह पर 50 हजार का इनाम घोषित, आरोपी के परिवार से मिलकर रोए BJP विधायक

बलिया में गोलीबारी की घटना के दो दिन बाद भी धीरेंद्र सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. ऐसे में पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम रखा है.

धीरेंद्र सिंह के परिवार से मिलकर रोए बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह
धीरेंद्र सिंह के करीबी बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह उसके बचाव में हैं. सुरेंद्र सिंह ने पुलिसिया जांच पर सवालिया निशान लगाते हुए इस मामले की सीबीसीआईडी जांच की मांग की है. बताया जा रहा है कि सुरेंद्र इस गोलीकांड के बाद धीरेंद्र के परिवार से मिले भी थे. इस मुलाकात के दौरान सुरेंद्र रोने भी लगे.

अब तक सात आरोपी गिरफ्तार
इससे पहले पुलिस इस मामले में धीरेंद्र के भाई समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस ने धीरेंद्र के बड़े भाई नरेंद्र प्रताप को हिरासत में लिया है.

बतादें कि गुरुवार को दुर्जनपुर गांव में सरकारी कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर खुली बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और एसडीएम मौजूद थे. आवंटन के लिए दो समूह के लोग जमा थे, जिनमें एक पक्ष आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह था. प्रक्रिया के दौरान धीरेंद्र और दूसरे समूह के बीच कहासुनी होने लगी. कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हंगामा हो गया. हंगामे को देखते हुए एसडीएम ने आवंटन की प्रक्रिया रोक दी. इसके बाद जब लोग वहां से जाने लगे तो धीरेंद्र प्रताप सिंह ने फायरिंग कर दी. गोली जयप्रकाश उर्फ गामा पाल को लगी, जिनकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई. गोली मारने वाला धीरेंद्र सिंह विधायक सुरेंद्र सिंह का है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button