मनोरंजन

यौन शोषण मामले में पायल घोष ने किया दावा, क्रिकेटर इरफान पठान के सामने आए थे अनुराग कश्यप के मैसेज

इरफान पठान के सामने ही उनके पास अनुराग का मैसेज आया था. पायल ने इरफान से उम्मीद जताई है कि वह सबके सामने इस बात को कहें.

 

पायल घोष ने ट्वीट कर लिखा,”मैंने इरफान पठान को ये नहीं बताया था कि अनुराग कश्यप ने मेरा रेप किया था. लेकिन उनके संग हुई मेरी बातचीत के बारे में मैंने इरफान को सबकुछ बताया था. उन्हें सब पता है, लेकिन वे अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं. वे मेरा अच्छा दोस्त होने का दावा करते हैं.” इसके साथ ही उन्होंने दूसरा ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने इरफान पठान से उम्मीद जताई है कि वह सबको वो सभी बताएंगे.

यहां  देखिए पायल घोष का ट्वीट-

इरफान पठान पर जताया विश्वास
पायल घोष ने ट्वीट में लिखा,”इरफान पठान को टैग करने का मतलब ये नहीं है कि मुझे उनमें इंट्रेस्ट है, लेकिन उनके साथ मैंने सबकुछ शेयर किया था, रेप वाली बात नहीं. मुझे विश्वास है कि वो सब बताएंगे जो मैंने उन्हें बताया था.” पायल इससे पहले एक ट्वीट में अपने किस्से के बारे में बताया है. जब अनुराग का उनके मोबाइल पर मैसेज आया था और इरफान पठान उनके सामने ही बैठे थे.

यहां  देखिए पायल घोष का ट्वीट-

इरफान पठान के सामने आए मैसेज
पायल ने इस ट्वीट में लिखा,”साल 2014 में होली से एक दिन पहले अनुराग कश्यप ने मुझे मैसेज किया था. वह मुझे उनके घर जाने के लिए बोल रहे थे. उस वक्त इरफान मेरे घर पर ही थे और उनके सामने ही मैसेज आया था. लेकिन मैंने इरफान को कहा था कि मैं विनीत जैन के घर जा रही हूं, अनुराग के नहीं. उम्मीद करती हूं उन्हें याद होगा वो.”

Related Articles

AD
Back to top button