कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

आत्महत्या : संदिग्ध परिस्थितियों में खंडहर में लटकता मिला शव

बरौर थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव का मजरा फरजाबाद निवासी एक अधेड़ युवक ने बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात कारणों के चलते अपने खंडहर मकान में स्थित नीम के पेड़ के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव का मजरा फरजाबाद निवासी एक अधेड़ युवक ने बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात कारणों के चलते अपने खंडहर मकान में स्थित नीम के पेड़ के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी।

सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुंडेरा गांव का मजरा फरजाबाद निवासी संतोष कुमार पुत्र स्वर्गीय रामनारायण उम्र करीब 45 वर्ष शराब पीने का लती था।बुधवार सुबह करीब पांच बजे के आसपास उसने अज्ञात कारणों के चलते अपने मकान के खंडहर में स्थित नीम के पेड़ के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई।जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया तथा सूचना थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने फोरेंसिक टीम व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्र किए। तत्पश्चात एस आई सुरजीत ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक मृतक अविवाहित था। मृतक के माता पिता की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। सूचना पर पहुंची बहनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या अधेड़ युवक की मृत्यु फांसी लगाने के चलते प्रतीत होता है। मृतका नशे का लती था। फौती सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button