कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

विश्व कप में भारत के जीत के लिए किया गया हवन पूजन

घाटमपुर कस्बे के कुष्मांडा देवी मंदिर स्थित यज्ञशाला में शनिवार को नवयुवक संघ के तत्वाधान में भारत के विश्व कप में जीत के लिए हवन पूजन किया गया और मां कुष्मांडा से भारत की जीत के लिए प्रार्थना की गई।

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर कस्बे के कुष्मांडा देवी मंदिर स्थित यज्ञशाला में शनिवार को नवयुवक संघ के तत्वाधान में भारत के विश्व कप में जीत के लिए हवन पूजन किया गया और मां कुष्मांडा से भारत की जीत के लिए प्रार्थना की गई। बताते चलें रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप फाइनल मैच खेला जाना है। जिसमें भारत की जीत के लिए देशभर में विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।

 

इसी कड़ी में शनिवार को कुष्मांडा देवी मंदिर परिषद में स्थित यज्ञशाला में नवयुवक संघ के तत्वाधान में लगभग एक दर्जन लोगों ने भारत की जीत के लिए यज्ञ हवन पूजन किया और मां कुष्मांडा से भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। बताते चलें भारत ने सभी लीग एवं सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है। जहां उसका मुकाबला रविवार को ऑस्ट्रेलिया की टीम से होगा।

Related Articles

AD
Back to top button