कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग हुई मौत

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हलधरपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट मंगलवार दोपहर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने के चलते मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हलधरपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट मंगलवार दोपहर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने के चलते मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवराहट थाना क्षेत्र के नगीना मोड़ चपरघटा निवासी रामविलास पुत्र मोहन उम्र करीब 70 वर्ष की मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते किसी ट्रेन की चपेट में आने के चलते मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच पड़ताल कर सूचना परिजनों को भेजी।तत्पश्चात एस आई रविंद्र तिवारी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button