कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रनिया नगर पंचायत की अधिकांश गलियों में व्याप्त है, गंदगी व कीचड़

रनिया को साढ़े तीन वर्ष पहले नगर पंचायत का दर्जा मिला था। इसके बाद रनिया के पंचायत भवन में अस्थाई नगर पंचायत कार्यालय संचालन का कार्य शुरू हो गया था। जिसे 15 वार्डों में विभाजित किया गया था। इस वक्त करीब 45 हजार की आबादी है, रनिया को अपनी असली पहचान 80 के दशक में औद्योगिक क्षेत्र स्थापना के बाद मिली।

Story Highlights
  • शिवाजी नगर किसरवल रोड से बस्ती में जाने वाली सड़क हो रही है अपना अस्तित्व
  • नगर पंचायत की अधिकांश गलियों में व्याप्त है गंदगी, अधिकारी अनजान

रनियां। रनिया को साढ़े तीन वर्ष पहले नगर पंचायत का दर्जा मिला था। इसके बाद रनिया के पंचायत भवन में अस्थाई नगर पंचायत कार्यालय संचालन का कार्य शुरू हो गया था। जिसे 15 वार्डों में विभाजित किया गया था। इस वक्त करीब 45 हजार की आबादी है, रनिया को अपनी असली पहचान 80 के दशक में औद्योगिक क्षेत्र स्थापना के बाद मिली। लेकिन बुनियादी सुविधाएं आज भी नहीं नसीब हैं। यहां लगभग आधा दर्जन वार्ड में जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल सका है। गलियां बदहाल है, नालियां बजबजा रही है। सालों से लोग परेशान हैं। अभी भी बजरंग नगर, शिवाजी नगर, में भरे पानी तथा कीचड़ के बीच से बच्चों तथा लोगो को निकालने में संकट होता है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं निकला है। कस्बे के दूसरे वार्डों में भी गंदगी, जलभराव को लेकर समस्या है। लेकिन फिर भी इस ओर किसी भी उच्चाधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है। कस्बा वासियों को कीचड़ के पीछे होकर गुजरना पड़ता है। कस्बावासी देवांन्सकर पाल, सतीश कुमार, शुभम् तिवारी, अजय पाल, कुलदीप यादव ने बताया कि तीन वर्षो से गली की सफाई नहीं हुई है। इस संबंध में ईओ शालिनी त्रिपाठी ने बताया कि निरीक्षण कर जल्द सफाई व्यवस्था दुरस्त कराई जाएगी।

गलियों में कीचड़, कैसे निकलें कस्बावासी-

रनियां। कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा मिले करीब 3 साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन यहां उबड़-खाबड़ गलियां टूटी नालियां अरसे से खुले पड़े नाले कस्बे के वार्डों में जगह-जगह जमा व फैली गंदगी लोगों के लिए मुसीबत है। नगर पंचायत बनने के बाद भी यहां के लोगो को अभी गांव जैसी ही जिंदगी मिल रही है। करोड़ो रुपए मिलने के बाद भी लोगों को कस्बे जैसी सहूलियतें तक नहीं मिलीं हैं। राष्ट्रीय सहारा ने जब इसकी पड़ताल की तो लोगों ने हकीकत सामने रख दी।

शिवपुरी तथा शिवाजी नगर में कई वर्षों जलभराव व कीचड़ नहीं हो सका खत्म-

रनियां। रनिया नगर पंचायत के संचालन के 3 वर्ष बाद भी शिवाजी नगर की गली में कीचड़ व बदबूदार पानी अरे होने की वजह से लोगों को निकलने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कई बार शिकायत के बाद भी नगर पंचायत द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button