कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिला पंचायत सदस्या सीमा संखवार ने बेसहारा व लाचार लोगों की मदद के लिए कंबल वितरण अभियान चलाया

कानपुर देहात में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण शीत को देखते हुए मंगलवार को मलासा विकासखंड के देवीपुर में बेसहारा व लाचार लोगों की मदद के लिए कंबल वितरण अभियान चलाया गया।

Story Highlights
  • सीमा ने कंबल वितरण कर क्षेत्र के सक्षम लोगों से भी गरीबों व बेसहारा लोगों की मदद करने का आवाह्न किया

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण शीत को देखते हुए मंगलवार को मलासा विकासखंड के देवीपुर में बेसहारा व लाचार लोगों की मदद के लिए कंबल वितरण अभियान चलाया गया। जिला पंचायत सदस्या सीमा संखवार ने कंबल वितरण कर क्षेत्र के सक्षम लोगों से भी गरीबों व बेसहारा लोगों की मदद करने का आवाह्न किया।

photo 32 1 2

विकासखंड के देवीपुर में मंगलवार को अत्याधिक शीत को देखते हुए गरीबों व बेसहारा लोगों की मदद के लिएं हाथ बढ़ाते हुए कंबल वितरण अभियान चलाया।इस अवसर पर उन्होंने आर्थिक रूप से परेशान गरीब व लाचार महिलाओं व पुरुषों को कंबल वितरित किए।मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।उन्होने क्षेत्र के सक्षम लोगों से भी गरीबों व बेसहारा लोगों की मदद करने के लिए आगे आने का आवाह्न किया।इस मौके पर रामलखन संखवार,कमल,रामप्रकाश,सोनू राठौर,प्रिंस,छुनू लाल गुप्ता,मोहिनी गुप्ता,सोनू संखवार,दारा सिंह,अमर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button