उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

तहसील दिवस पर लगाए विभागीय स्टॉल, योजनाओ का हो ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार : सौम्या पाण्डे 

अपर श्रम आयुक्त उ० प्र०, सौम्या पांडे ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से माननीय श्रम एवं सेवायोजन मंत्री जी के अपेक्षा अनुसार समस्त मंडलों के अपर/ उप / सहायक श्रम आयुक्तों एवं श्रम परिवर्तन अधिकारियों के साथ बैठक की।

Story Highlights
  • अपर श्रम आयुक्त ने ली विभागीय बैठक, दिये निर्देश
  • तहसील दिवस पर संबंधित अधिकारी विभाग से जुड़ी समस्याओं का त्वरित कराएं समाधान:-अपर श्रम आयुक्त

प्रांजल सचान, कानपुर। अपर श्रम आयुक्त उ० प्र०, सौम्या पांडे ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से माननीय श्रम एवं सेवायोजन मंत्री जी के अपेक्षा अनुसार समस्त मंडलों के अपर/ उप / सहायक श्रम आयुक्तों एवं श्रम परिवर्तन अधिकारियों के साथ बैठक की।

IMG 20240103 WA0009 scaled

जिसमें उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में तहसील दिवस पर श्रम विभाग की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाए, इसके लिए तहसील दिवस पर विभागीय स्टॉल भी लगाया जाए जिससे की श्रमिकों एवं योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों तक अधिक से अधिक योजनाओ का लाभ मिल सके।

IMG 20240103 WA0006

इसके साथ ही तहसील दिवस पर श्रम विभाग के अधिकारियों को भी अपने-अपने जनपद एवं जिले में मौजूद रहने के शख्त निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों द्वारा तहसील दिवस पर उपस्थित होते हुए शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जाता है तो उन अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button