कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की घटना को  दिया अंजाम

रनियां थाना क्षेत्र के रनियां कस्बे के शिवाजी नगर बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की घटना को  अंजाम दे दिया। सुबह जानकारी पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी।

रनियां। रनियां थाना क्षेत्र के रनियां कस्बे के शिवाजी नगर बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की घटना को  अंजाम दे दिया। सुबह जानकारी पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की। पीड़ित ने लिखित तहरीर पुलिस को दी है।

जनपद कानपुर नगर के थाना घाटमपुर मूलरूप से पारा रायब का रहने वाला मुकेश कुमार रनियां कस्बे के शिवाजी नगर वार्ड में स्वयं का मकान बनाकर परिवार सहित रहता। मुकेश रनियां की एक प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी करता है। मुकेश ने बताया कि शनिवार को फैक्ट्री से ड्यूटी समाप्त होने के बाद वो घर पहुंचा और खा पीकर सो गया। उसने बताया कि वह परिवार सहित एक कमरे में सो गया और अज्ञात चोर छत के रास्ते सीढ़ियां उतरकर घर में दाखिल हुए और बगल के कमरे में रखे बक्शे का ताला तोड़कर उसमें रखी 10 हजार रुपए की नगदी, सहित दो एंड्रॉयड फोन, एक जोड़ा कान के टाप्स सोने के तथा एक जोड़ी चांदी की पायल पार कर ले गए। सुबह सोकर उठे तो घटना की जानकारी पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रनियां थाने से सिपाही इंद्रवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। इस संबंध में एसओ रनियां महेंद्र पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है, छानबीन की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button