कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अवैध देशी तमंचा, जिंदा कारतूस व लूट के रु 11,800 के साथ एक गिरफ्तार 

शिवली थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए रविवार को मुखबिर की सूचना पर लूट की घटना में नाम प्रकाश में आए एक आरोपी को लूटे गए 11800 रुपए,एक अदद देशी नाजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

Story Highlights
  • अपराध नियंत्रण की दिशा में कानपुर देहात पुलिस ने हासिल की एक और सफलता
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। शिवली थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए रविवार को मुखबिर की सूचना पर लूट की घटना में नाम प्रकाश में आए एक आरोपी को लूटे गए 11800 रुपए,एक अदद देशी नाजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक कुमार सिंह व पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर जोगिंदर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय,क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए शिवली थाना पुलिस में रविवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर लूट की घटना में नाम प्रकाश में आए आरोपी आयुष सिंह उर्फ पोलार्ड पुत्र सोहन सिंह निवासी ग्राम सरैया लालपुर थाना शिवली को लूटे गए 118000 रुपए,एक अदद देशी नाजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर समेत दोपहर एक बजे मैथा नहर पुल के पास धर दबोचा।आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button