उत्तरप्रदेशऔरैयाफ्रेश न्यूज

जंगल में युवक का पेड़ पर लटका मिला शव परिजनों में मचा कोहराम

तीन दिन से घर से लापता युवक का शव रविवार को जंगल में एक बबूल के पेड़ पर लटका मिलने से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Story Highlights
  • तीन दिन से घर से लापता था युवक

विकास सक्सेना, औरैया। तीन दिन से घर से लापता युवक का शव रविवार को जंगल में एक बबूल के पेड़ पर लटका मिलने से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरौड़ी निवासी लगभग 38 वर्षीय राजा सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था तभी वह गुरुवार को घर से बिना बताए अचानक कहीं निकल गया। परिजनों द्वारा उसकी काफी तलाश की गई लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। तभी रविवार की सुबह जब गांव के लोग जंगल की ओर गये तो बबूल के एक पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ राममोहन शर्मा कोतवाली प्रभारी राजकुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गये और मौका मुआयना कर शव की शिनाख्त कराने के बाद शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस घटना से मृतक की पत्नी ऊषा पुत्रियों अंजली व स्वाती पुत्र सतेन्द्र व जितेंद्र समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। इस संबंध में सीओ राममोहन शर्मा ने बताया है कि यह मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लगता है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button