कानपुर देहात

पुखरायां : अटेवा पेंशन बहाली मंच की अमरौधा इकाई की बैठक संपन्न

जिला सह संयोजक रवि द्विवेदी ने कहा अटेवा से सभी पेंशन विहीन शिक्षक एवं कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की उम्मीद को लेकर ही जुड़ा है इस संगठन को अपने इसी एकमात्र लक्ष्य को लेकर गंभीर होने की आवश्यकता है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं जिला संयोजक प्रदीप यादव ने कहा कि अटेवा ने ही पुरानी पेंशन बहाली को ज्वलंत मुद्दा बनाया है। एन पी एस में हुए बदलाव डेथ ग्रेच्युटी  पारिवारिक पेंशन, सरकार का अंशदान 14% आदि अटेवा आंदोलन का ही परिणाम है।बैठक में ब्लॉक संयोजक अजीतकुमार, राजमंगल दीपिका ,अंकिता ,राजेश ,अमित कपिल, शैलेंद्र ,मानवेंद्र , नवीन आदि ने भी अपने विचार रखे।

Related Articles

AD
Back to top button