कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बहुजन समाज पार्टी द्वारा कानपुर देहात में पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया

आगामी लोकसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए  उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार को बहुजन समाज पार्टी द्वारा कानपुर देहात में पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया।इस अवसर पर उन्हें संगठन को मजबूती प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

Story Highlights
  • आगामी लोकसभा चुनाव को नजदीक आते देख बहुजन समाज पार्टी ने अपनी कवायद तेज कर दी है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। आगामी लोकसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए  उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार को बहुजन समाज पार्टी द्वारा कानपुर देहात में पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया।इस अवसर पर उन्हें संगठन को मजबूती प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

आगामी लोकसभा चुनाव को नजदीक आते देख बहुजन समाज पार्टी ने अपनी कवायद तेज कर दी है। रविवार को कानपुर देहात में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हे पार्टी संगठन को मजबूरी प्रदान करने के निर्देश दिए गए। नई कार्यकारिणी में उदयप्रकाश संखवार को जिला कार्यकारिणी सदस्य,जवाहर संखवार को जिला सचिव,शिवप्रकाश उर्फ शिवा गुर्जर को भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष वहीं पवन गौतम को भोगनीपुर विधानसभा सचिव मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर नव निर्वाचित समस्त पदाधिकारियों का मुंह मीठा कर व फूलमाला पहनाकर उनका सम्मान किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी धर्मेंद्र संखवार,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बड़े लाल चौहान,विधान सभा कोषाध्यक्ष रामाधार संखवार,स्वतंत्र संखवार,रजनीश श्रीवास्तव,अरविंद गौतम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button