कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अस्तिया गांव में बुद्ध कथा का हुआ भव्यतम शुभारम्भ

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अस्तिया गांव में आयोजित बुद्ध कथा का शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के कानपुर मंडल प्रभारी जीतेंद्र संखवार ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

Story Highlights
  • कानपुर मंडल प्रभारी जीतेंद्र संखवार ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अस्तिया गांव में आयोजित बुद्ध कथा का शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के कानपुर मंडल प्रभारी जीतेंद्र संखवार ने फीता काटकर शुभारंभ किया।इस अवसर पर लोगों को भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।उन्होंने कहा कि बुद्ध कथा जीवन जीने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करती है।

उन्होंने बुद्ध की जन्मस्थली व उनके कर्म के बारे में बताया।कहा कि भगवान बुद्ध ने समाज को अहिंसा और शांति का संदेश दिया।इस मौके पर जिला सचिव जवाहर संखवार,जिला कार्यकारिणी सदस्य उदय प्रकाश संखवार,राजनारायण एडवोकेट,विधानसभा अध्यक्ष शिवप्रकाश उर्फ शिवा गुर्जर,बिपिन संखवार,अभी गौतम,कमेटी अध्यक्ष अनिल गौतम,कमेटी उपाध्यक्ष सूरज गौतम,कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र गौतम,सलाहकार आशीष,व्यवस्थापक दीपू गौतम, लाखन गौतम,सुरेश गौतम, शिवमोहन मिस्त्री आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button