अपना देश

बंगाल में बनेगा देश का पहला ‘टायर पार्क’

पश्चिम बंगाल परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजनवीर कपूर ने बताया कि किसी भी रद्दी सामान को कचरा नहीं कहा जा सकता है. बस डिपो मे इस्तेमाल से हटाए गए टायरों पर दोबारा काम किया गया और उन्हें रंग-बिरंगे आकार में बदला है.

पश्चिम बंगाल परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजनवीर कपूर ने बताया, ‘‘ किसी भी रद्दी सामान को कचरा नहीं कहा जा सकता है. इसका दोबारा इस्तेमाल हो सकता है और इसे कला का रूप दिया जा सकता है. पश्चिम बंगाल परिवहन निगम जल्द टायर पार्क शुरू करेगा.’’

कपूर ने बताया कि कई बस डिपो मे इस्तेमाल से हटाए गए टायरों पर दोबारा काम किया गया और इसे डब्ल्यूटीसी की टीम ने उन्हें रंग-बिरंगे आकार में बदला है.

पार्क में कैफे भी बनेगा
राजनवीर कपूर ने के अनुसार, यह टायर पार्क एस्प्लानेड क्षेत्र में खुलेगा और यहां एक छोटा कैफे भी होगा और जहां लोग बैठकर आराम कर सकते हैं और टायर से बनी कलाकृतियों को देखकर आनंद उठा सकते हैं. उन्होंने बताया कि जल्द ही इसके शुभरांभ की तारीख की घोषणा होगी.

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button