उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

चोरी की दो बकरियो व एक बकरा के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु थाना मूसानगर पुलिस ने 01 नफर अभियुक्त को चोरी की गयी 02 बकरियों व 01 बकरा के साथ गिरफ्तार कर लिया

कानपुर देहात।चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु थाना मूसानगर पुलिस ने 01 नफर अभियुक्त को चोरी की गयी 02 बकरियों व 01 बकरा के साथ गिरफ्तार कर लिया।मालूम हो कि अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, आलोक सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेन्ज, कानपुर, जोगेन्द्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण व चोरी की घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, थाना मूसानगर पर दिनांक 19.03.2024 को वादी कमलेश कुमार (एडवोकेट) पुत्र श्री हजारीलाल निवासी ग्राम नयापुरवा थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 38/24 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम निजाम पुत्र गुलाम मुस्तफा निवासी छिपैटी मोहल्ला कस्बा व थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया था। उक्त मामले में थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बुधवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त निजाम उपरोक्त को चौरा बाजार थाना भोगनीपुर से चोरी की गयी 02 बकरियां व 01 बकरा के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया है कि अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 की बढोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की गयी.. उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी करने में. उ0नि0 मोहित वर्मा थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात, हे0का0 390 अशोक कुमार थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात का सराहनीय योगदान रहा।

anas quraishi
Author: anas quraishi

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading