उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

भदरस गांव में निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन

घाटमपुर के भदरस गांव के पंचायत भवन में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति और वारसी सेवा सदन के द्वारा प्रवासी और उनके परिवारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर के भदरस गांव के पंचायत भवन में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति और वारसी सेवा सदन के द्वारा प्रवासी और उनके परिवारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर से आए डॉक्टरों ने मरीजो का परीक्षण किया गया। इस दौरान शिविर में 128 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया, कैंप आयोजन के अध्यक्ष अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर कैलाश चंद्र ने इस दौरान मरीज को साफ सफाई के लिए जागरुक करते हुए बताया कि मौसम परिवर्तन के चलते वायरल बुखार से पीड़ित लोग डॉक्टरों की सलाह से ही इलाज कराए। कार्यक्रम में आईसीटीसी परामर्शदाता वंदना शर्मा, एसटीआई परामर्शदाता अरविंद कुमार लैब टेक्नीशियन शरदिंदु तिवारी ग्राम प्रधान भदरस जय नारायण सिंह, सी एच ओ प्रियंका, सुरेश गुप्ता काउंसलर, परितोष आशा शिव कांति शुक्ला, अंजू आदि लोग मौके पर उपस्थित रही। शिविर का संचालन सरोजिनी द्वारा किया गया।.

Related Articles

AD
Back to top button