उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

वार्षिक उत्सव में झूमे बच्चे किए गए पुरस्कृत

प्राथमिक विद्यालय भगवंतपुर विकासखंड मैथा जनपद कानपुर देहात में कक्षा 5 में पढ़ने वाले बच्चों का परीक्षाफल वितरित किया गया एवं विद्यालय का वार्षिक उत्सव भी मनाया गया। वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया तथा मां सरस्वती का गीत प्रस्तुत किया गया

कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय भगवंतपुर विकासखंड मैथा जनपद कानपुर देहात में कक्षा 5 में पढ़ने वाले बच्चों का परीक्षाफल वितरित किया गया एवं विद्यालय का वार्षिक उत्सव भी मनाया गया। वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया तथा मां सरस्वती का गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, नाटिका, मतदान जागरूकता समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियां की गईं।

b234f7f3 a6fc 4497 9559 1e27eab89e8e

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 5 के सभी बच्चों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका पूजा शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एल बी सिंह जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इन्हें निखरने दें। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है इसकी गरिमा को शिक्षक एवं ग्रामवासी दोनों बनाएं रखें।

83176aae c8b7 40f7 8129 34f66b7802a6

 

उन्होंने कहा कि विद्यालय से पढ़कर ही कोई भी व्यक्ति शिक्षक, इंजीनियर एवं उच्चाधिकारी बनते हैं। गुरुओं और माता-पिता का सम्मान करें तभी आप उच्चतम शिखर पर पहुंचेंगे। प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सहायक अध्यापिका चयनिका सिंह अनीता यादव सहायक अध्यापिका अर्चना शर्मा ग्रामवासी अवधेश कुमार अशोक कुमार सहित कई नागरिकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button