उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुलिस ने युवक को 10 लीटर कच्ची अवैध शराब समेत दबोचा

गजनेर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और सफलता हासिल करते हुए शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक युवक को 10 लीटर कच्ची अवैध शराब समेत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है

पुखरायां।गजनेर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और सफलता हासिल करते हुए शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक युवक को 10 लीटर कच्ची अवैध शराब समेत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।उपनिरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उन्होंने हमराहियों सहित मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर लखीमपुर खीरी जनपद के मैलानी थानांतर्गत कापटांडा निवासी अजयपाल को एक प्लास्टिक की पिपिया में 10 लीटर कच्ची अवैध शराब समेत घाटमपुर रोड पर आटा चक्की के पास दबोच लिया।आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button