उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

डेढ़ किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी भेजा गया जेल

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कानपुर देहात पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में रविवार को एक बड़ी कार्यवाही की है।थाना गजनेर पुलिस ने रविवार शाम मुखबिर की सूचना पर एक अधेड़ उम्र व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस के तहत कार्यवाही की है।आरोपी के विरुद्ध थाना गजनेर तथा अमराहट में करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं

पुखरायां।लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कानपुर देहात पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में रविवार को एक बड़ी कार्यवाही की है।थाना गजनेर पुलिस ने रविवार शाम मुखबिर की सूचना पर एक अधेड़ उम्र व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस के तहत कार्यवाही की है।आरोपी के विरुद्ध थाना गजनेर तथा अमराहट में करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में लोकसभा चुनाव के चलते अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे के लिए जनपद कानपुर देहात में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना गजनेर पुलिस ने रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर सैंथा निवासी मुन्ना उर्फ रफीक को एक किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ थाना क्षेत्र के सैंथा रोड के बाएं तरफ बने ट्यूबबेल के पास धर दबोचा।आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत कार्यवाही की गई है।थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button