उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

ट्रेन से कटकर अधेड़ की दर्दनाक मौत

कानपुर देहात में गुरुवार की रात्रि एक 40 वर्षीय अधेड़ उम्र व्यक्ति की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतक की पहचान शिवली थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव निवासी के रूप में की गई है

पुखरायां।कानपुर देहात में गुरुवार की रात्रि एक 40 वर्षीय अधेड़ उम्र व्यक्ति की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतक की पहचान शिवली थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव निवासी के रूप में की गई है।थाना क्षेत्र के भाऊपुर आउटर के पास गुरुवार देर रात्रि एक अधेड़ की किसी ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर एस आई देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।मृतक की पहचान शिवली थाना अंतर्गत दलपतपुर गांव निवासी सर्वेश पुत्र मलखान सिंह के रूप में कर सूचना परिजनों को भेजी गई।शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना की सूचना मिलने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button