उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को सबक सिखाएगी पुलिस चौकी प्रभारी दस्तमपुर अनिलेश कुमार

लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को चौकी प्रभारी दस्तमपुर थाना डेरापुर ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पैदल मार्च किया।इस अवसर पर उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की वहीं चुनाव में गड़बड़ी के इरादे पालने वालों को कड़ी चेतावनी दी।बताते चलें कि जनपद में लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते देख पुलिस प्रशासन अलर्ट मूड में नजर आ रहा है

पुखरायां।लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को चौकी प्रभारी दस्तमपुर थाना डेरापुर ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पैदल मार्च किया।इस अवसर पर उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की वहीं चुनाव में गड़बड़ी के इरादे पालने वालों को कड़ी चेतावनी दी।बताते चलें कि जनपद में लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते देख पुलिस प्रशासन अलर्ट मूड में नजर आ रहा है।कानपुर देहात पुलिस चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती।

जिसको लेकर लगातार पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल का संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील इलाकों में एरिया डॉमिनेशन जारी है।इसी क्रम में शनिवार को चौकी प्रभारी दस्तमपुर थाना डेरापुर अनिलेश कुमार ने पैरामिलिट्री फोर्स को साथ लेकर थाना क्षेत्र के गलुवापुर,जिग्निश,दस्तमपुर इत्यादि गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान बूटों की खनक से लोग सकते में आ गए।चौकी प्रभारी ने लोगों से कहा कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें।अपने परिवार के साथ निर्भीक होकर मतदान केन्द्र पर जाकर मतदान करे।

किसी प्रकार के प्रलोभन में न आएं।पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए उनके साथ खड़ी है।मतदान के समय अगर कोई उन्हें धमकाता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।पुलिस ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी।उन्होंने सीधे लहजे में चेतावनी दी कि अगर चुनाव में किसी ने व्यवधान पहुंचाने की कोशिश की तो उसकी खैर नहीं।इस मौके पर बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री तथा पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button