उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद में सकुशल संपन्न हुआ मतदान

जिलाधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में लोकसभा 45-जालौन के विधानसभा 208 भोगनीपुर में मतदान शांतिपूर्ण, सकुशल,निष्पक्ष संपन्न हुआ। सभी वर्ग के मतदाताओं में उत्साह दिखा।युवा, दिव्यांग, वृद्ध, महिलाएं आदि सभी ने बढ़ चढ़कर मतदान में अपनी हिस्सेदारी निभाई

Story Highlights
  • मंडलायुक्त ने निर्वाचन कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में लोकसभा 45-जालौन के विधानसभा 208 भोगनीपुर में मतदान शांतिपूर्ण, सकुशल,निष्पक्ष संपन्न हुआ। सभी वर्ग के मतदाताओं में उत्साह दिखा।युवा, दिव्यांग, वृद्ध, महिलाएं आदि सभी ने बढ़ चढ़कर मतदान में अपनी हिस्सेदारी निभाई। जनपद स्तर पर बने कंट्रोल रूम के माध्यम से पल-पल की अपडेट संबंधित अधिकारी लेते रहे, जहां कहीं भी किसी प्रकार की समस्या संज्ञान में आई, उसका तत्काल निस्तारण कराया गया।

3d5f7aff 88f7 457f b0d5 4c4c8cfc525e

इस दौरान मंडलायुक्त अमित गुप्ता द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतो के निस्तारण के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही विधानसभा में बने मॉडल बूथ, दिव्यांग बूथ, पिंक बूथ, युवा बूथ आदि का खास आकर्षण रहा। मतदान केंद्रों में साफ सफाई, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, छाया आदि की उत्तम व्यवस्था रही। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुरभि शर्मा तथा संबंधित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button