उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में गृहकलेश के चलते महिला ने किया सुसाइड,पुलिस छानबीन में जुटी

कानपुर देहात में मंगलवार को एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते सुसाइड कर लिया।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में अफरा तफरी मच गई।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

पुखरायां।कानपुर देहात में मंगलवार को एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते सुसाइड कर लिया।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में अफरा तफरी मच गई।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामला कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मानपुर का है।यहां पर मंगलवार शाम करीब पांच बजे प्रमोद कुमार की पत्नी रामसिया 45 वर्ष ने किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया।

जिसके चलते उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोलाहल मच गया।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी महेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या की बात सामने आई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button