उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

जिले में पारस्परिक स्थानांतरण वाले शिक्षक जल्द होंगे कार्यमुक्त 

बेसिक शिक्षा परिषद के जिन शिक्षकों का अंतः जनपदीय पारस्परिक (म्यूचुअल) स्थानांतरण हुआ है। अब उनको सप्ताह भर में कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा परिषद के जिन शिक्षकों का अंतः जनपदीय पारस्परिक (म्यूचुअल) स्थानांतरण हुआ है। अब उनको सप्ताह भर में कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सभी बीएसए व बीईओ को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि म्यूचुअल के लिए जोड़े बनाने वाले शिक्षक अब मुकर नहीं सकते हैं।

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने बीएसए को दिया निर्देश- 

अंतः जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के लिए पिछले वर्ष जोड़े बनाए गए थे। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 24 जनवरी, 28 मार्च, 25 अप्रैल और 16 मई को दिए गए आदेशों के क्रम में शिक्षकों को कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण कराया गया था। उसी दौरान शिक्षकों द्वारा जोड़े बनाए गए थे जिसमें बाद में कुछ शिक्षकों ने जाने से इन्कार कर दिया था इसलिए यह प्रक्रिया रुक गई थी।

इस मामले में कोर्ट का आदेश है कि स्थानांतरण के लिए जोड़े बनाने के बाद मुकर नहीं सकते इसलिए अब बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी बीएसए और बीईओ को निर्देशित किया कि स्थानांतरण के लिए जो शिक्षक अर्ह पाए गए थे उनको सप्ताहभर में कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण करवा दें।

Related Articles

AD
Back to top button