उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियो ने पकड़ी रफ्तार

घाटमपुर के बेहटा बुजुर्ग गांव में सात तारीख रविवार को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारी ने रफ्तार पकड़ी है। बुधवार को थाना प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताते चलें आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को पुरी में जगन्नाथ जी की रथ यात्रा प्रारंभ होती है

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर के बेहटा बुजुर्ग गांव में सात तारीख रविवार को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारी ने रफ्तार पकड़ी है। बुधवार को थाना प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताते चलें आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को पुरी में जगन्नाथ जी की रथ यात्रा प्रारंभ होती है। पुरी की ही तरह घाटमपुर के बेहटा बुजुर्ग गांव में भी बने जगन्नाथ भगवान के मंदिर जिसको मानसून मंदिर के नाम से भी जानते हैं में हर वर्ष को गांव भ्रमण के लिए जगन्नाथ रथ यात्रा निकलती हैं। हर वर्ष निकलने वाली रथ यात्रा में हर साल भीड़ बढ़ती जा रही है। जिसको देखते हुए शासन प्रशासन रथ यात्रा के एक हफ्ते पूर्व तैयारी प्रारंभ करता है। इसी क्रम में बुधवार को साढ़ थाना प्रभारी ने जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर बेहटा बुजुर्ग गांव में ग्रामीणों के साथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

AD
Back to top button