कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने किया बड़ा फेरबदल,कई निरीक्षकों को किया इधर से उधर 

कानपुर देहात जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने शुक्रवार को अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है।

Story Highlights
  • रसूलाबाद थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी अब होंगे प्रभारी निरीक्षक रूरा
  • प्रभारी निरीक्षक रूरा शिवनारायण सिंह को सौंपी गई रसूलाबाद थाने की कमान

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।  कानपुर देहात जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने शुक्रवार को अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है।उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।

मीडिया सेल से प्राप्त सूचना के अनुसार प्रभारी निरीक्षक रूरा शिवनारायण सिंह को रसूलाबाद थाने की कमान सौंपी गई है।वहीं प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद मुकेश कुमार सोलंकी को प्रभारी निरीक्षक रूरा,निरीक्षक कृष्णानंद राव को वाचक पुलिस अधीक्षक से प्रभारी निरीक्षक शिवली,संजय कुमार गुप्ता को प्रभारी निरीक्षक शिवली से प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर,निरीक्षक लालजी सिंह को प्रभारी चुनाव सेल से वाचक पुलिस अधीक्षक तथा निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा को प्रभारी वीआईपी सेल से प्रभारी वीआईपी सेल के अतिरिक्त चुनाव सेल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

समस्त को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।

देखे लिस्ट

IMG 20240713 WA0004

Related Articles

AD
Back to top button