कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शैक्षिक महासंघ ने 12 अगस्त के ज्ञापन कार्यक्रम का किया समर्थन

शिक्षामित्रों की समस्याओं को लेकर 12 अगस्त को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दिए जाने वाले ज्ञापन कार्यक्रम का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने संगठन का पत्र जारी कर समर्थन किया है।

Story Highlights
  • शिक्षामित्र अपनी समस्याओं को लेकर बीएसए कार्यालय में देंगे ज्ञापन

कानपुर देहात। शिक्षामित्रों की समस्याओं को लेकर 12 अगस्त को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दिए जाने वाले ज्ञापन कार्यक्रम का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने संगठन का पत्र जारी कर समर्थन किया है। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि शिक्षामित्र अपने अल्प मानदेय एवं अवकाश आदि समस्याओं को लेकर आदर्श शिक्षा मित्र वेलफ़ेयर एसोसिएशन के बैनर तले संघर्षरत हैं।

जिनके संघर्ष में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बराबर का सहभागी है और जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय समस्त पदाधिकारी से अपील करता है कि 12 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिक्षामित्र साथियों की मांग को पुरजोर तरीके से रखें। इस दौरान महामंत्री सुनील कुमार सचान वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार संगठन मंत्री अनंत त्रिवेदी उपाध्यक्ष संत कुमार दीक्षित ज्योत्सना गुप्ता एवं अजय कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button