कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सोशल ऑडिट को लेकर ग्रामसभा की बैठक आयोजित,ग्रामीणों द्वारा किया गया अनुमोदन

मलासा विकासखंड के बिहार ग्राम पंचायत का मजरा रायरामापुर के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को विश्राम सिंह की अध्यक्षता में सोशल ऑडिट के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के बिहार ग्राम पंचायत का मजरा रायरामापुर के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को विश्राम सिंह की अध्यक्षता में सोशल ऑडिट के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2023.24 में हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माण कार्यों का विवरण ग्राम सभा के समक्ष रखा गया।जिसमें उपस्थित ग्रामीणों द्वारा अनुमोदन किया गया।नए कार्यों के प्रस्ताव लिए गए।

aec73739 fec1 4a7c 9299 7aa859108b23

बीआरपी शिवकांत मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया।सामाजिक दल के सदस्यों ने निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया।वहीं ग्राम सभा में सामाजिक अंकेक्षण रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई।इस मौके पर अंकेक्षण दल के सदस्यों में अनुपम देवी,शिव कुमार,अशोक कुमार,अजय कुमार,टी ए हर्ष प्रकाश,ग्राम प्रधान जसवीर सिंह समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button