कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,तीन निरीक्षक समेत एक उपनिरीक्षक का किया गया तबादला

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने सोमवार देर रात अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए पुलिस महकमे में एक बार फिर फेरबदल कर दिया है।उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने सोमवार देर रात अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए पुलिस महकमे में एक बार फिर फेरबदल कर दिया है।उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस महकमें में फेरबदल करते हुए सोमवार देर रात्रि तीन निरीक्षक समेत एक उपनिरीक्षक का तबादला कर दिया।निरीक्षक सुरजीत सिंह को निरीक्षक अपराध थाना रूरा से हटाकर अमराहट थाने की कमान सौंपी गई है।

वहीं अमराहट थानाध्यक्ष भागमल को थाना रूरा भेजा गया है।निरीक्षक दिलीप कुमार बिंद को पुलिस लाइन से प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ तथा निरीक्षक देवेंद्र विक्रम सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी जनसूचना सेल नियुक्त किया गया है।समस्त को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है.

देखे लिस्ट – 

list

Related Articles

AD
Back to top button