कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 10 अक्तूबर अंतिम तिथि

ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए विद्याज्ञान स्कूल में नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। कक्षा 6 से 12 तक निशुल्क आवासीय शिक्षा के लिए विद्याज्ञान द्वारा आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।

कानपुर देहात: ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए विद्याज्ञान स्कूल में नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। कक्षा 6 से 12 तक निशुल्क आवासीय शिक्षा के लिए विद्याज्ञान द्वारा आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर निर्धारित की गई है। चयनित छात्र-छात्राओं को बैग, किताबें और स्टेशनरी जैसी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रवेश के लिए पात्रता:

  • केवल ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को मौका दिया जाता है।
  • कक्षा 5 में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं।
  • छात्रों की उम्र न्यूनतम 10 और अधिकतम 11 वर्ष होनी चाहिए।
  • छात्राओं की उम्र न्यूनतम 10 और अधिकतम 12 वर्ष होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज:

  • सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालयों से कक्षा 3, 4 पास होने और 5 में अध्ययनरत होने का प्रमाणपत्र।
  • राजकीय स्कूल का पहचान पत्र।
  • आधार कार्ड।
  • अभिभावक की वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम होने का प्रमाण।

यह परीक्षा छात्रों को केवल एक बार देने का मौका मिलेगा, जिससे वे अपनी योग्यता के आधार पर नि:शुल्क आवासीय शिक्षा प्राप्त कर सकें।

Related Articles

AD
Back to top button