कानपुर

फिल्म की तर्ज पर पति की शादी में हुई पहली पत्नी की Entry, जानें- फिर क्या हुआ

अचानक समारोह में दूल्हे की पहली पत्नी को हंगामा करते देख वहां मौजूद सभी लोग अचंभित रह गए। इस दौरान कई बार हंगामा कर रही युवती को ससुरालियों ने समझाने का विफल प्रयत्न किया। दूसरी शादी कर रह पति सीआइएसएफ का जवान है।

कानपुर,अमन यात्रा । वर्ष 2015 में एक फिल्म आई थी जिसका नाम था तनु वेड्स मनु रिटन्र्स। ठीक इसी फिल्म की तर्ज पर शहर के बर्रा क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। मामला कुछ इस प्रकार से है कि बर्रा के मर्दनपुर में पति के दूसरी शादी की सूचना मिली तो पत्नी ने फौरन वहां पहुंचकर शादी रुकवा दी। बस अंतर सिर्फ इतना है फिल्म में पत्नी अपने पति को दूसरी शादी की अनुमति दे देती है। अचानक समारोह में दूल्हे की पहली पत्नी को हंगामा करते देख वहां मौजूद सभी लोग अचंभित रह गए। इस दौरान कई बार हंगामा कर रही युवती को ससुरालियों ने समझाने का विफल प्रयत्न किया। मामले में सबसे चौंका देने वाली बात ये रही कि दूसरी शादी कर रह पति सीआइएसएफ का जवान है।

ये है पूरा मामला 

फिरोजाबाद निवासी युवती रितु यादव ने बताया कि उसकी शादी सुखाबाद निवासी सीआइएसएफ जवान प्रदीप कुमार यादव के साथ हुई थी। ससुराल वालों की अतिरिक्त दहेज मांग और प्रताडऩा के चलते शादी के छह माह बाद ही वह मायके आ गई थी। जिसके बाद उसने वर्ष 2017 में पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ की रिपोर्ट फिरोजाबाद के ही एक थाने में दर्ज कराई थी। युवती के मुताबिक सोमवार को पति प्रदीप के बर्रा के मर्दनपुर में दूसरी शादी रचाने की भनक लगी तो वह स्वजन संग मर्दनपुर पहुंची और समारोह में हंगामा किया। सूचना पर बर्रा पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां युवती से पूछताछ में सामने आया कि प्रदीप कुमार पहले से शादीशुदा है। थाना प्रभारी बर्रा हरमीत सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी ने थाने पहुंचकर लगाए कई आरोप 

शादी समारोह के दौरान हंगामा करने के बाद सीआइएसएफ जवान की पहली पत्नी ने पति पर कई आरोप लगाए। पहला आरोप लगाते हुए वे बोली कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले प्रताडि़त करने लगे थे।  जिसके कारण वो घर छोडऩे पर विवश हो गई। पत्नी के दूसरी आरोप से स्पष्ट हुआ कि युवक बिना तलाक दूसरी शादी रचा रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर छानबीन में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button