कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

छत से गिरा मासूम, जिला अस्पताल रेफर

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बा स्थित चौकी गांव में शुक्रवार शाम एक मासूम छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों ने आनन फानन में उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बा स्थित चौकी गांव में शुक्रवार शाम एक मासूम छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों ने आनन फानन में उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के चौकी गांव निवासी लोकेंद्र का चार वर्षीय पुत्र अशी शुक्रवार शाम छत पर खेल रहा था।खेलते खेलते अचानक वह छत से नीचे गिर गया।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे आनन फानन में उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी लेकर आए।जहां पर मौजूद चिकित्सक डा गोविंद प्रसाद ने हालत गंभीर देख मासूम को प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Related Articles

AD
Back to top button