उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सराय व जल्लापुर में चलाया गया विद्युत चेकिंग अभियान,बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के संयोजन विच्छेदित किए गए

रविवार को भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के सराय व जललापुर में विद्युत चेकिंग और बकाया उपभोक्ताओं के संयोजन विच्छेदन का अभियान चलाया गया।इस दौरान भारी संख्या में उपभोक्ताओं के संयोजन विच्छेदित किए गए

पुखरायां।रविवार को भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के सराय व जललापुर में विद्युत चेकिंग और बकाया उपभोक्ताओं के संयोजन विच्छेदन का अभियान चलाया गया।इस दौरान भारी संख्या में उपभोक्ताओं के संयोजन विच्छेदित किए गए।उप खंड अधिकारी आर के वर्मा ने बताया कि रविवार को तहसील क्षेत्र के सराय तथा जललापुर में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान करीब 42 उपभोक्ताओं के संयोजन विच्छेदित किए गए।वहीं 10 लोगों के विरुद्ध अभियोग भी दर्ज कराए गए।जललापुर में रीमा सिंह,कमलेश,प्रमोद कुमार,राजनारायण,दिग्विजय व श्यामलाल तथा सराय में रामबाबू,नूर आलम,राम आसरे तथा नाजिया के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किए गए।इस मौके पर अवर अभियंता अरविंद कुमार,विजय कुमार,संविदाकर्मी सर्वेश,अमित,दीपक,ध्रुव,छोटे आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button