कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
बरौर कस्बे में टाइटन क्लब के तत्वाधान में 14 व 15 दिसंबर को होगा बॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
मलासा विकासखंड के बरौर कस्बे में टाइटन क्लब के तत्वाधान में आगामी14 व 15 दिसंबर को बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।प्रतियोगिता में दूरदराज की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

- प्रतिभागियों को मिलेगा आकर्षक पुरस्कार
पुखरायां। मलासा विकासखंड के बरौर कस्बे में टाइटन क्लब के तत्वाधान में आगामी14 व 15 दिसंबर को बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।प्रतियोगिता में दूरदराज की टीमें प्रतिभाग करेंगी।प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
टाइटन क्लब के अध्यक्ष सालिद सिद्दीकी ने बताया कि बरौर कस्बा स्थित जूनियर हाई स्कूल के सामने प्रांगण में टाइटन क्लब के तत्वाधान में आगामी 14 व 15 दिसंबर को दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।प्रतियोगिता में दूरदराज की टीमें प्रतिभाग करेंगी।वहीं प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को कमेटी की तरफ से पुरस्कृत भी किया जाएगा।



