उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
समाजसेवी मिलन यादव के बाबा के आकस्मिक निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव पहुंचे पुरैनी
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैनी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी मिलन यादव के बाबा का बीते दिनों आकस्मिक निधन हो जाने की सूचना पर उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है

- शोक संवेदना व्यक्त कर परिवारीजनों को बंधाया ढांढ़स
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैनी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी मिलन यादव के बाबा का बीते दिनों आकस्मिक निधन हो जाने की सूचना पर उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।बुधवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष महिला सभा नसरीन अख्तर,लोकतंत्र सेनानी सोनेलाल यादव,पूर्व प्रधान महाराज सिंह यादव,उदयनारायण,पूर्व सभासद रमेश यादव,यशपाल यादव,रोहित यादव,सीता यादव संचालिका पीतांबरा हॉस्पिटल पुखरायां व जिला पंचायत सदस्य नरेश बाबू दिवाकर इत्यादि लोगों ने उनके पैतृक गांव पुरैनी पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा दुख की इस घड़ी में परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।



