उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में घरेलू विवाद में युवक ने की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में बीती शनिवार की रात एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र का है

Story Highlights
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में बीती शनिवार की रात एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र का है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के रमऊ गांव के रहने वाले रामआसरे के 28 वर्षीय पुत्र दीपू ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button