कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
बरौला मामला: बसपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मिल लगाई न्याय की गुहार
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरौला में बीते दिनों दलित समाज की लड़की का शव फंदे पर लटका मिला था।

पुखरायां। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरौला में बीते दिनों दलित समाज की लड़की का शव फंदे पर लटका मिला था।शुक्रवार को माती मुख्यालय में बहुजन समाज पार्टी के समस्त पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर दोषियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर न्याय दिलाए जाने का अनुरोध किया।
इस मौके पर मुकेश कठेरिया मुख्य मंडल प्रभारी कानपुर मंडल,रामशंकर कुरील मुख्य मंडल प्रभारी कानपुर मंडल,अजय गोयल(फौजी) कानपुर मंडल प्रभारी,ज्ञानचंद्र संखवार जिला प्रभारी,जॉनसन संखवार जिला अध्यक्ष,युवराज सिंह विधानसभा अध्यक्ष अकबरपुर रनिया,शिवशंकर,राधे लाल आदि मौजूद रहे।



